गुना नगर: आरोन के वार्ड 1 पठार मोहल्ला निवासी पीड़ित ने जमीन पर जबरन कब्जा करने की दबंगो पर लगाए आरोप, एसपी से शिकायत की
गुना के आरोन के वार्ड 1 पठार मोहल्ला निवासी फरियादी बृजेश सहरिया ने 4 जुलाई को परिवार के साथ गुना एसपी से शिकायत की है। आरोप लगाया, चिरोला गांव के दो दबंगों ने उसके पिता के नाम पर एमपी सरकार से मिली 5 बीघा पट्टे की जमीन पर कब्जा कर लिया खेत पर बना कच्चा मकान ट्यूबल तोड़ दिया। खेत पर जाने पर मारपीट करते है आरोप है थाने सुनवाई न होने पर एसपी से गुहार लगाई है।