गाज़ीपुर: हाइवे पर मुठभेड़ के दौरान नंदगंज थाने की पुलिस ने 25 हजार इनामी बदमाश मोनू यादव को पकड़ा, तमंचा भी बरामद
गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र में हाइवे पर पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान शातिर अभियुक्त मोनू यादव पुलिस की गोली से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए इनामिया बदमाश पर हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल घायल बदमाश को इलाज...