शाजापुर: शाजापुर जिले के सेतखेड़ी में पार्टी में शामिल होने को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट
शाजापुर जिले के ग्राम सेतखेड़ी में पार्टी में शामिल होने की बात को लेकर एक व्यक्ति के साथ दो लोगों ने की मारपीट, जिला अस्पताल में उपचार जारी। रविवार को शाम 5:00 घायल हुकुम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए कहा गया था, लेकिन जब वह पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे तो हेमराज, और किशोर द्वारा मेरे साथ में मारपीट की गई।