रविवार दोपहर शाजापुर जिला अस्पताल के समीप दो कारों की भिड़ंत हो गई। हादसे में किसी तरह की जनहानि तो नहीं हुई लेकिन दोनों कारों को नुकसान जरूर पहुंचा।इस हादसे किसी को चोंट नहीं आई। हालांकि घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और जाम की स्थिति बन गई।