महाराजगंज: चौक व पनियरा में पुलिस ने दो वारंटी-वांछित को किया गिरफ्तार
महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे वारंटी/वांछित गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना चौक व पनियरा पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। चौक पुलिस ने दशरथ पुत्र रामा निवासी पड़ी खूर्द को गिरफ्तार किया, जबकि पनियरा पुलिस ने आशा देवी पत्नी चन्द्रकेश यादव निवासी सौरहा को पकड़ा। दोनों को न्यायालय महराजगंज भेज दिया गया।