महाराजगंज: पनियरा ब्लॉक परिसर में फिर गहमागहमी, कब्जा दिलाने की कार्रवाई अधूरी
गुरुवार दोपहर 2:00 बजे पनियरा ब्लॉक परिसर में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर फिर हंगामे का माहौल बन गया। सिविल जज (अपर) कोर्ट संख्या-02 के आदेश पर डिग्रीधारक को कब्जा दिलाने पहुंचे कोर्ट अमीन अरविंद कुमार मिश्रा को परेशानी का सामना करना पड़ा, जब ब्लॉक परिसर का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। गेट पर ताला लगने से जेसीबी मशीन अंदर नहीं जा सकी और कब्जा दिलाने की प्रक्