महाराजगंज: महमदा में स्वास्थ्य विभाग ने की कड़ी कार्रवाई, दो निजी अस्पताल किए सील
गुरुवार दोपहर 3:00 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने श्यामदेउरवा क्षेत्र के महमदा में संचालित एक निजी अस्पताल को गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर सील कर दिया। नोडल अधिकारी की अगुवाई में हुई जांच में पाया गया कि अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित हो रहा था तथा डॉक्टर और स्टाफ की संख्या भी मानकों के अनुरूप नहीं थी। जांच के दौरान अस्पताल में एक मरीज मिला, जिसे सरकारी अस्