सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गाढ़ा थाना में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं गोपनीयता के साथ सुना जा रहा है। महिला सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने को लेकर थाना प्रशासन लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है।