सांगानेर: जयपुर देहात दक्षिण भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित, डिप्टी CM दिया कुमारी ने किया सम्बोधन
जयपुर देहात दक्षिण भाजपा द्वारा पदमपुरा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिरकत कर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने पर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।