महोबा: बरात पहाड़ी गांव में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान, आधे गांव में पेयजल आपूर्ति ठप #jansamasya
Mahoba, Mahoba | Oct 27, 2025 गांव में पेयजल संकट ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।आधे गांव में कई दिनों से पानी की सप्लाई ठप है,जिससे बच्चे,महिलाएं और बुजुर्ग दूर-दराज से साइकिल और बाइक पर पानी भरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद ग्राम प्रधान ने समस्या का समाधान नहीं कराया। लोगों में नाराजगी व्याप्त है और प्रशासन से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की।