लहरपुर: लहरपुर में केशरीगंज चौकी पुलिस ने हारजीत की बाजी लगाते समय 6 लोगों को बनाया बंदी
पुलिस के द्वारा भदफर पर मार्ग स्थित ईंट भट्ठा के पास से सूचना के आधार पर जुआ खेलते समय गुड्डन मिश्रा, रामाधार, राम किशोर निवासी नवीनगर, रमेश, लुकमान, हाशिम निवासी ग्राम नव्वापुर को जुआं खेलते समय बंदी बनाया गया। जिनके पास से लगभग 3 हजार रुपए बरामद हुए, पुलिस ने बंदी बनाए गए आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की।