कोंडागांव: ग्राम बाखरा में अज्ञात बाइक की टक्कर से 40 वर्षीय ग्रामीण घायल, पैर में गंभीर चोट, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कोंडागांव जिले के ग्राम बाखरा में आज शनिवार दोपहर 12 बजे एक गंभीर सड़क हादसे में बड़े बेन्दरी निवासी 40 वर्षीय रायधर बघेल बुरी तरह घायल हो गया। जिसे उनके परिजनों द्वारा उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया है। परिजनों के अनुसार रायधर बघेल अपने किसी काम से बाखरा गया था वापस आते समय बाखरा में ही अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया, इस हादसे में रायधर बघेल का