सदर: करैली में बंद मकान में चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, सोने की बट्टी और ₹90 हजार बरामद
Sadar, Allahabad | May 16, 2026
थाना करैली पुलिस, SOG नगर और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से सोने की बट्टी, 90 हजार रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल 2 मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।पुलिस ने रेलवे डाट पुल, थाना क्षेत्र करैली से हसन और कामरान को गिरफ्तार किया। एक सुनसान घर मे चोरी की गयीं थी।