पोरसा: आधी रात सेंधमारी की कोशिश नाकाम, दुकानदार की सतर्कता से बची लाखों की संपत्ति
Porsa, Morena | May 3, 2026 आधी रात सेंधमारी की कोशिश नाकाम, दुकानदार की सतर्कता से बची लाखों की संपत्ति पोरसा। शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों के बीच शनिवार देर रात एक बड़ी घटना टल गई। पोरसा-अंबाह रोड स्थित “हरिओम मोबाइल” दुकान पर तीन युवकों ने आधी रात सेंधमारी की कोशिश की, लेकिन दुकानदार की सतर्कता के चलते आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए।