चांदवा: चंदवा प्रखंड के चटुआग में सर्पदंश से महिला अचेत,सदर अस्पताल किया गया रेफर
चंदवा प्रखंड के चेटुआग गांव में शुक्रवार की शाम बासो देवी (पति जगमोहर गंझू) को एक सांप ने डंस लिया। इससे वह अचेत हो गई। शनिवार की दोपहर करीब बारह बजे मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने बकरी की खोज के लिए निकली थी। इसी दौरान एक बहेराजड़ा सर्प उसे डंस लिया।