चकिया: प्रेमापुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, वन भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
प्रेमापुर गांव में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। शिकायतकर्ता विकास प्रजापति शनिवार दोपहर 03 बजे बताया की सूचना पर वन रेंजर अश्वनी चौबे व डिप्टी रेंजर आनंद दुबे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भूमि को कब्जामुक्त कराया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।