केतार: केतार में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान मारपीट, मुखिया व पति समेत 14 पर प्राथमिकी दर्ज, बिना शादी लौटे बराती
Ketar, Garhwa | Jun 24, 2026 गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र की परसोडीह पंचायत अंतर्गत बांसडीह बिगहा टोला में सोमवार रात आयोजित एक शादी समारोह उस समय हिंसा की भेंट चढ़ गया, जब आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना के बाद विवाह की रस्में अधूरी रह गईं और बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। मामले में पुलिस ने मुखिया और उनके पति समेत 14