आमला: अंबाड़ा में अवैध पत्थर उत्खनन पर तिरुपति क्रेशर पर खनिज विभाग ने ₹2.21 करोड़ का जुर्माना लगाया, मशीन ज़ब्त
Amla, Betul | Mar 28, 2026 आमला तहसील में 28 मार्च को 10 बजे करीब आमला एसडीएम व जिला खनिज अधिकारी के टीम द्वारा अंबाड़ा स्थित तिरुपति स्टोन क्रेशर में अवैध पत्थर उत्खनन किए जाने पर क्रेशर संचालक पर 2.21 करोड़ जुर्माना प्रस्तावित किया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है. पोकलेन मशीन व डंपर थाने में खड़ा करवाया गया है।