तालबेहट: ग्राम पुरा पचौनी निवासी सहरिया जनजाति के पीड़ित परिवारों का आरोप, दबंगों ने 27 एकड़ भूमि पर अवैध तरीके से किया कब्जा
ग्राम पुरा पचौनी निवासी ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर के समय जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनके पूर्वजों को बीते लगभग 50 वर्ष पूर्व 9-9 एकड़ भूमि के पट्टे आवंटित किए गए थे। उक्त पट्टो की लगभग 27 एकड़ भूमि पर गांव के दबंगों द्वारा अवैध तरीके से कब्जा कर मकान आदि का निर्माण कर लिया गया है।साथ ही शेष बच्ची भूमि पर वह अवैध कब्जा कर खेती कर रहे हैं।