मंझनपुर: कौशाम्बी में मजदूरी कर घर लौट रहे श्रमिक को ट्रेन ने मारा टक्कर, गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर
चरवा थाना क्षेत्र के रैय्या देह माफी गांव निवासी राम विलाश पुत्र शिवलोचन ट्रेन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि राम विलाश एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे। मंगलवार को लगभग 11 बजे मजदूरी समाप्त कर वह घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक के पास पहुंचते ही वह ट्रेन की चपेट में आ गए।