कोडरमा: झुमरी तिलैया, कोडरमा भीषण गर्मी की चपेट में, सूरज की तपिश से लोगों का घर से निकलना हुआ मुश्किल
कोडरमा इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सूरज की तपिश इतनी तेज है कि सुबह होते ही लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने मंगलवार को 12 बजे बताया कि सुबह 10 बजते-बजते ही कोडरमा का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जा रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।