राजगढ़: सादुलपुर में भाजपा का स्थापना दिवस जोश और उत्साह के साथ मनाया गया, वंदे मातरम के नारों से गूंजा क्षेत्र
Rajgarh, Churu | Apr 6, 2026 सादुलपुर में भाजपा का स्थापना दिवस इस बार बेहद जोश, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान माहौल पूरी तरह से भगवामय नजर आया और कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर रहा। गोपाल शर्मा ने पार्टी की गतिविधियां बताई।