मेरठ: शिक्षा विभाग से रिटायर्ड बुजुर्ग दंपत्ति के मकान से नकदी और ज्वेलरी चोरी सीसीटीवी में कैद हुए चोर वीडियो वायरल
Meerut, Meerut | Aug 16, 2024 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित विकासपुरी में दो अज्ञात चोरों ने बीएसए ऑफिस के अधिकारी पद से रिटायर्ड बुजुर्ग दंपति के मकान को निशाना बनाते हुए मकान में रखी नगदी मोबाइल और सोने के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद चोर निकट के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर बुजुर्ग दंपति ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।