मेरठ: क्रांतिधारा धरती मेरठ पर धूमधाम से 78वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया,डीएम ने फहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ
Meerut, Meerut | Aug 15, 2024 मेरठ की क्रांतिधारा धरती पर धूमधाम से 78वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। विभिन्न सरकारी कार्यालयों में आजादी का जश्न मनाया गया। एडीजी डीके ठाकुर, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे और डीएम दीपक मीणा ने अपने कार्यालय में तिरंगा फहराया। डीएम ने कबूतर और गुब्बारे उड़ाकर आजादी का महत्व बताया।गांधी आश्रम से शहीद स्मारक तक प्रभात फेरी निकाली गई।