मेरठ: कंकरखेडा क्षेत्र में धर्मांतरण का मामला, हिंदूवादी नेताओं ने थाने पर प्रदर्शन कर की रवि पास्टर की गिरफ्तारी की मांग
Meerut, Meerut | Aug 15, 2024 3 दिन पहले कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में धर्मांतरण का मामला सामने आया था। मामले में अब तक मुख्य आरोपी रवि पास्टर को पुलिस अरेस्ट नहीं कर पाई है। आरोपी पास्टर की अरेस्टिंग के लिए हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया। वहीं पास्टर के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही के साथ अन्य लोग थाने पर पहुंचे।