मेरठ: कंकरखेडा क्षेत्र में मकान की छत गिरने से महिला की मौत,5 घायल,रात में खाना खाकर सो रहे थे,आंख खुली तो मलबे में दबे मिले
Meerut, Meerut | Aug 15, 2024 बुधवार देर रात एक मकान की छत गिर गई। छत गिरने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला का पति और 4 बच्चे बुरी तरह घायल हैं। पति ने बताया कि पूरा परिवार रात को खाना खाकर घर में अंदर सोए थे, देर रात अचानक मकान की छत गिर पड़ी और हादसा हो गया।पूरी घटना कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव की है। यहां सुशील अपने परिवार के साथ शिवमंदिर के पास रहता है।