बीना: शारदीय नवरात्रि अष्टमी: जागेश्वरी मंदिर सहित सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़, दुर्गा पंडालों में हुई आरती
Bina, Sagar | Sep 30, 2025 शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर माता की आराधना का विशेष दिन होता है और आज के दिन भक्त घरों में अपने कुलदेवी देवताओं एवं मंदिरों में माता की आराधना करते हैं। जिसके चलते जागेश्वरी मंदिर स्टेशन, रोड स्थित माता मंदिर सहित सभी मंदिरों एवं दुर्गा पंडालों में पूजा अर्चना कर आरती की गई ओर बड़ी तादाद में श्रद्धालु माता की भक्ति में लीन दिखे।