हरदोई में आगामी होली त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हरदोई पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में एएसपी सुबोध गौतम के नेतृत्व में कोतवाली देहात क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, संवेदनशील चौराहों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।