मेड़ता: मेड़ता नगरपालिका में विधायक ने रखी खुली चौपाल, कई मुद्दों पर हुआ हंगामा
Merta, Nagaur | Jan 25, 2026 मेड़ता नगर पालिका में रविवार को विधायक लक्ष्मण कलरु की मौजूदगी में खुली चौपाल रखी। चौपाल मॆं अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान कई मुद्दों व लोगों के काम नहीं होने को लेकर जमकर हंगामा भी हुआ। रविवार दोपहर 2:00 बजे तक नगर पालिका सभागार में यह चौपाल चलती रही।