हज़ारीबाग: एनटीपीसी पदाधिकारी की हत्या पर परियोजना प्रमुख ने जताई चिंता, जांच और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की
हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहपुर में शनिवार, 8 मार्च की सुबह करीब 9 बजे अज्ञात अपराधियों ने एनटीपीसी के वरीय पदाधिकारी को गोली मार दी। इस हमले में अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को लेकर एनटीपीसी पकरी बरवाडीह के परियोजना प्रमुख फैज तैय्यब ने गहरी चिंता व्यक्त की है। फैज तैय्यब ने इस हत्या की निष्पक्ष जांच और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही उन्होंने एनटीपीसी में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने की जरूरत पर जोर दिया।