तेघरा: चमथा दियारा क्षेत्र में बाढ़ से टूटी सड़क की मरम्मत नहीं हुई, किसान आक्रोशित
चमथा दियारा क्षेत्र में बाढ़ के कारण के सड़क टूट गई थी।पानी समाप्त होने के बाद भी उक्त सड़क का मरम्मत नहीं किया गया है।जिस कारण स्थानीय किसान आक्रोशित हैं।किसानों ने बुधवार को दिन के तीन बजे अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि पर कई गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि है टूटा हुआ सड़क हादसे को दावत दे रहा है।इससे होकर कृषि संबंधी कई प्रकार के यंत्र एवं ट्रैक्टर को लाते हैं।