तेघरा: झमटिया गंगा घाट पर महिला स्वयंसेवी संस्था ने चलाया सफाई अभियान
झमटिया गंगा घाट के आसपास महिला स्वयं से भी संस्था के द्वारा विभिन्न गंगा घाटों पर मंगलवार दिन के ग्यारह बजे से व्यापक पैमाने पर संपूर्ण सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में उपस्थित लोगों ने गंगा घाटों की सफाई कीया।संस्था की संचालीका कामिनी कुमारी ने बताया कि हम लोगों का उद्देश्य है समाज में सकारात्मक संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।