अंबाह: भारतरत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती को लेकर अंबाह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न
Ambah, Morena | Apr 13, 2026 अंबाह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। 14 अप्रैल को सुबह सांस्कृतिक आयोजन और दोपहर में शोभायात्रा निकलेगी। प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और अनुशासन पर जोर देते हुए भड़काऊ गीतों पर रोक, मॉनिटर नियुक्ति और रूट प्लान समय पर देने के निर्देश दिए, साथ ही सभी से सहयोग की अपील की।