गभाना: गभाना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन, एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
महीने के पहले व तीसरे शनिवार को तहसील मुख्यालय पर संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस क्रम में शनिवार को गभाना तहसील में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित कार्यक्रम एसडीएम हरिश्चंद की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में निर्धारित समय तक कुल 57 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।