अजयगढ़: उचित मुआवजे की मांग पर रुंझ डैम परियोजना के खिलाफ हजारों आदिवासियों का उग्र आंदोलन
केन–वेतवा लिंक परियोजना के बाद अब रुंझ डैम परियोजना को लेकर विरोध तेज हो गया है। विश्रामगंज में हजारों आदिवासी किसान अपने परिवार सहित धरने पर बैठ गए हैं। किसानों का आरोप है कि बिना ग्रामसभा की अनुमति और बिना पारदर्शिता के जमीन और मकानों का अधिग्रहण किया गया। मुआवजा राशि बेहद कम बताई जा रही है। प्रभावित परिवार 12 लाख 50 हजार रुपये के पैकेज और पारदर्शी विस्थाप