जगदलपुर: आरसेटी मनरेगा हितग्राहियों को बना रहा सशक्त, कृषि उद्यमिता के गुर सीखकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं ग्रामीण
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और मनरेगा हितग्राहियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जगदलपुर के आड़ावाल स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार दोपहर 3 बजे सहायक कलेक्टर विपिन दुबे ने संस्थान का निरीक्षण कर चल रही गतिविधियों का जायजा लिया।