बुलंदशहर: गुलावठी में नमाज से लौट रहे छात्र पर हमला, मोहल्ले के 3 युवकों पर हमला करने का आरोप, CCTV में कैद हुई वारदात
गुलावठी में नमाज पढ़कर घर लौट रहे एक 16 वर्षीय छात्र पर मोहल्ले के ही तीन युवकों ने छुरी से हमला कर दिया। इस हमले में छात्र की गर्दन, सीने और कमर पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में युवक पहले छात्र से मारपीट करते और फिर धारदार हथियार से हमला करते दिख रहे हैं। यह घटना बीती