कुशलगढ़: एल्यूमिनियम वायर लेकर फरार हुआ युवक, विद्युत विभाग की रिपोर्ट पर कुशलगढ़ थाने में मामला दर्ज
कुशलगढ़ थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग के एल्यूमिनियम वायर चोरी होने का मामला सामने आया है। रविवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार, इस संबंध में विद्युत विभाग के अभियंता कैलाश चन्द्र जाजोरिया ने कुशलगढ़ थाने में लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत कर बताया कि देवीलाल बैरवा निवासी बून्दी का कोटड़ा, विद्युत के एल्यूमिनियम वायर लेकर फरार हो गया।