हरनौत: हरनौत बाजार में वार्ड पार्षद समेत दो फरार अभियुक्तों के घर पर किया गया कुर्की-जब्ती, भारी संख्या में पुलिस बल रहे तैनात
हरनौत थाना पुलिस ने शनिवार को फरार अभियुक्तों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए हरनौत बाजार स्थित दो घरों में कोर्ट के आदेश पर कुर्की-जब्ती की। इस कार्रवाई से पूरे बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के कारण बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई, जबकि मनचले log भी सतर्क नजर आए। कुर्की-जब्ती अभियान का नेतृत्व बिहारशरीफ सदर एसडीपीओ-2