मरवाही: जीपीएम में टीएल बैठक में कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की नियमित सुनवाई करने के दिए निर्देश
जीपीएम में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति तथा जनसमस्याओं एवं जनशिकायतों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। जिला प्रशासन ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए सभी राजस्व अधिकारियों को नियमित रुप से राजस्व न्यायालयों में बैठकर निराकरण करने के निर्देश दिए।