विदिशा नगर: शनिवार को मंडी समिति से मिली जानकारी के अनुसार 232683 टन गेहूं बेचने के बाद अब तक सिर्फ 36% ही हुआ भुगतान
जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी चल रही है 23593 हजार से ज्यादा किसानों ने सरकार को 232683 टन गेहूं बेचा है। समर्थन मूल्य पर खरीदी 7 में तक चलेगी इससे यह आंकड़ा दोगुना होने की संभावना है पिछले महीने समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू हुई थी। इसके लिए जिले के 63293 किसानों ने पंजीयन कराया है इसमें से 23593 किसान सरकार को गेहूं बेच चुके हैं।