विदिशा नगर: माध्यमिक शाला पेढी के मतदान केंद पर अतिक्रमण,शनिवार दोपहर जांच करने पहुचे तहसीलदार,शिक्षिका ने की बाऊंडी वाल की मांग
माध्यमिक शाला पेढ़ी जिसे मतदान केंद्र के रूप में भी उपयोग किया जाता है। यहां से अतिक्रमण की शिकायत मिल रही थी। शनिवार को मामले की जांच करने तहसीलदार अमित ठाकुर दलबल के साथ पहुंचे। शिक्षिका ने स्कूल के भीतर भी अतिक्रमण की शिकायत की। यहां बाउंड्री बाल बनाए जाने की मांग की। तहसीलदार फेंसिंग की सलाह दी।