विदिशा नगर: महावीर जयंती के पूर्व संध्या पर जैन समुदाय ने माधवगंज सहित शहर के मुख्य मार्ग से निकाली वाहन रैली
जैन समाज के धर्मावलम्बियो ने शहर के मुख्य मार्गो से वाहन रैली निकालकर कल महावीर जयंती पर होने वाले विभिन्न धार्मिक आयोजनों और अन्य आयोजनों को लेकर समाज जनों को आमंत्रण दिया। समाज के पदाधिकारी ने बताया कि कल महावीर जयंती के मौके पर सुबह किलेअन्दर छोटा जैन मंदिर से भव्य अभियान यात्रा निकाली जाएगी जो शहर के मुख्य मार्ग से होता है माधवगंज आएगी।