विदिशा नगर: संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक सागर के लिए नियुक्त पुलिस प्रेक्षक एमजे डिंगलोई ने जफरखेडी स्ट्रांग रूम का जायजा लिया
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 05 सागर के लिए नियुक्त पुलिस प्रेक्षक श्री एमजेड डिंगलोई से सौजन्य मुलाकात कर कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला ने विदिशा सर्किट हाउस में निर्वाचन संबंधी जानकारियों को सांझा किया। उन्होंने विदिशा जिले की सागर लोकसभा के अंतर्गत आने वाली तीनों विधानसभाओं के बारे में बारीकी से जानारी ली।