जैतपुर: अमलाई के बटुरा में 10 टन अवैध कोयला जब्त
अमलाई थाना क्षेत्र के ग्राम बटुरा में प्रशासन ने अवैध रूप से भंडारित लगभग 10 टन कोयला जब्त किया है। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। जब्त कोयला अमलाई थाना के सुपुर्द किया गया। मामले में खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।वीडीओ सोमावर सुबह 7 बजे सामने आया है।