घूरपुर क्षेत्र के पंवरी नहर के पास बने एक छोटे से तालाब में आज सोमवार शाम 06:30 के आसपास संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव देखा गया तो ग्रामीणों में हड़कंप में मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में पुलिस जुटी।