काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत का एक्सीडेंट, पत्नी समेत 4 लोग घायल
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत लोकपति तिवारी को अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें उनकी पत्नी, बहू समेत कुल 4 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। जिसमें एक मासूम भी शामिल है। इस मामले में महंत की पत्नी सीमा तिवारी ने लक्सा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।