वाराणसी में अदा की गई जुमे की अलविदा नमाज, की गई देश में अमन चैन की गई प्रार्थना
रमजान माह के जुमे की अलविदा नमाज आज बनारस में सकुशल हो गई। सुबह से ही शहर के आलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था थी। पुलिस व केंद्रीय सुरक्षाबलों के जवान तथा ख़ुफ़िया विभाग बेहद सक्रिय दिखा। हर नमाजियों से आग्रह किया जा रहा था कि सड़क या सार्वजनिक जगहों पर नमाज ना अदा करें बल्कि मस्जिदों के अंदर ही नमाज अदा करें।