बरेली: बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने लूट की घटना में शामिल तीन बदमाशों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की घटना में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिसमें से एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। यह तीनों बदमाश जिला पीलीभीत के थाना पूरनपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं पुलिस ने तीनों बदमाशों के पास से लूट में शामिल हथियार और एक कार भी बरामद की है एक सिपाही भी घायल हुआ है।