अतिरिक्त जिला कलक्टर भंवरलाल जनागल ने बुधवार को नगर परिषद धर्मशाला में संचालित अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आमजन को परोसे जा रहे भोजन को चखकर गुणवत्ता की जांच की। भोजन की गुणवत्ता, प्रति व्यक्ति एक टोकन व्यवस्था, बैठकर भोजन करने की सुविधा, भोजन को गर्म रखने की व्यवस्था तथा रसोई की साफ-सफाई के निर्देश दिए।